गुरुवार, 30 जुलाई 2015

सहज साहित्य: यादों के झरोखे में कलाम

सहज साहित्य: यादों

यादों के झरोखे में कलाम



मंजु गुप्ता

'' बने धरती कैसे खुशहाल "
उस पल  हुई साँसें बेहाल
कह न पाई अपनी बात
विदा हो गईं ले के कलाम।

 

गूगल से साभार

गमगीन आँखें दें   विदाई
देता देश - विश्व  सलामी
देश को समर्पित जिंदगानी
दे  श्रद्धांजलि हर  भारतवासी।


अभावों - मुश्किलों भरी जिंदगी
परिश्रम - सच्चाई करे न्दगी
मन तरंगे हालात से   खूब लड़ी
छुई उड़ाने परमाणु की कामयाबी की।


विशाल सोच चिंतन के ध्यानी
थे शिक्षक आध्यात्मिक ज्ञानी
आदर्शों अंतस् प्रज्ञा के धनी
विंग्स ऑफ फायर लोकप्रिय बड़ी।


मानवीय पूँजी थी बड़ी भारी
बैंक पूँजी में खाता था  खाली

रसीला फलदार  वृक्ष सरीखा
विनम्र प्रतिमूर्ति योगदानोंवाली।


बढ़ाया विश्व में अग्नि '  ' पृथ्वी से मान
मिला  मिसाइल मैन ' ; भारत रत्न '   खिताब
लक्ष्य  बीस हजार बीस '  तक का सपना
करना था   देश को विकसित अपना।


चढ़ी रहती अथक कामों की धुन
सफलता की समृद्धि सपनों से बुन
किया मेल अध्यात्म - विज्ञान का
जिया जीवन गीता ' - ' कुरान ' - सा


बन राष्ट्रपति बाल - जन -युवा में बेमिसाल
नई सोच विज्ञान -  चिकित्सा की बनी मिसाल
सभी परम्परा - संस्कृतियों  में गए थे घुल
रूढ़ियों - कुरीतियों की तोड़ी अमिट  दीवार।


जर्रे - जर्रे को कर गए खुशहाल
न करना मेरे मरने पे अवकाश
करना देशवासियों दुगना काम '
करेंगी  सदा' पीढ़ियाँ उन्हें याद
                                -0-
               
               

6 comments:

  1. bharat -ratn kalam ke charoNon mein shradhanjali arpit karati kavita unake satkarmon ko batati hui bahut achhi kavita hai. manju ji badhai.
    pushpa mehra.
    Reply
  2. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" शुक्रवार 31 जुलाई 2015 को लिंक की जाएगी...............http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ....धन्यवाद!
    Reply
  3. Dr Kalam ko Vinamr Shraddhaanjali arpit karte huye main aapke vicharon ka swagat karta hoon. People come and go but some come here never to go because they keep us inspiring and Dr APJ Abdul Kalam is one among them. Let us keep the torch on and follow his path Manju Gupta ji !
    Reply
  4. अच्छी कविता । बधाई
    Reply
  5. विनम्र श्रद्धांजलि उन महान शख़्सियत को, जिन्होंने अपने हर कार्य से इस देश को, मानवता को गौरवान्वित किया, सभी को सही मार्ग दिखाया।

    ~सादर
    अनिता ललित
    Reply
  6. aap sb tk mre mnobhaav aap pahunchane ke lie bhaai Himaanshu ji ka aabhar .guni janon

    अनिता ललित , अनिता ji , Subhash ji , Digvijay ji , vraishth kvytri Pushpa ji aabhar .
    ReplyDelete
 के झरोखे में कलाम