रविवार, 30 दिसंबर 2012

नई इबारत को श्रध्दांजलि


नई इबारत को श्रध्दांजलि 

सत्य  युग,   त्रेता,   द्वापर , कलयुग में
छलती आईं नारियाँ  सदा से 
अहिल्या , सीता , द्रौपदी, दामिनी 
देती रहीं अग्नि परीक्षा भामिनी 
अधर्म पर धर्म की जीत बता गई .

सदा रही पाबंदियों में  नारी 
भेदभाव की सहती बीमारी
सीमाओं में बंधी बेचारी 
भयभीत रहता बचपन - जवानी 
अन्याय के प्रति गुहार लगा गई .

दामिनी की तस्वीर को न देखा 
चैनलों - समाचारों से सुना 
भूखे भेड़ियों ने उसे  नुचा 
सारा भारत है एक हुआ 
आंदोलनों का बिगुल बजा गई .

हो रही अब मानसिकता खराब 
बच्ची- नारी का होता बलात्कार
इंसानियत हो रही शर्मसार 
आजाद घूम रहें गुनहगार 
व्यवस्थाओं पर ऊँगली उठा गई .

माँ मैं  अब भी जीना चाहाती
सोच थी उसकी आशावादी 
हौंसले - साहस की  थी वह उड़ान 
ताकत , ऊर्जा , शक्ति की वह मिसाल 
क्रांति की मशालों  को जला गई .

खिड़कियाँ दिमागों की खोल गई 
राजपथ को अग्निपथ बना गई 
तेरह दिनों तक   जीवन - मृत्यु  से खेली 
शहादत को गले से लगा गई .

सरकार को हिलाकर चली गई 
लालबत्तियों को सबक सिखा रही 
दुराचारियों को भयभीत करा गई 
देशवासियों की रूह  जगा गई 

दोषियों को जब मिलेगी सूली 
तभी दामिनी को श्रध्दांजलि
यही हर दिल की बुलंद आवाज 
यही उसकी पीड़ा का अंजाम 
नवयुग की शुरूवात करा गई . 

रविवार, 23 दिसंबर 2012

दामिनी




दामिनी के लिए इंडिया प्रोटेस्ट ने इंसानियत को जगाया 

 गर्व मुझे भारत की जनता पर 

है, जो  सत्ता के आंसू के गोले - लाठियों  की मारों से झुकी नहीं है . 

भारतवासियों का आंदोलन अभी तक जारी है .



दामिनी को समर्पित हाइकु - 



रावणों से भरा भारत 




१.तम के बाद 



ही आता है उजाला


ले नव प्रातः .


२. बलात्कारियों



ने सीता को मसला


राम दो फाँसी .


३.न हो शोषण


सत्ता भी देगी न्याय


दामिनी अब .

हाइकु - जाड़े

हाइकु -  जाड़े 

प्रेषिका -  मंजु गुप्ता 

१. ऊनी वस्त्रों की 
आई फिर से बहार 
शीत ऋतु में .

२. पर्वों की शान 
क्रिसमस मनाने 
आया है जाड़ा.

३. अलाव तापें
गलियों - चौराहों पै 
बेबस लोग . 

४. कहर पाले 
ने  फसलों  को मारा 
तबाही मची .  

५. चिल्ले जाड़े में 
मचता खूब शोर 
हाय रे ठंडी  !

६. सन्निपात सी 
करती जगत को 
घातक ठंडी .

७. सर्द हवाएँ
चीरती तन- मन 
देती सजाएँ.

८. बेदर्द शीत 
में  सुन्न  उर द्वार 
तुम न लौटे .
 ९. अतिथि बन 
 के गजक - रबड़ी 
आती घरों में .

१० शीत लहरें 
संग लाती सौगातें 
सर्दी - खाँसी की .

११. विदा बेला  ने 
ठिठुरे  दिसंबर 
का जश्न रचा .

१२ . बर्फवारी की 
चादर ओढ़कर.
सोई प्रकृति . 

१३. रूई - सी बर्फ 
बरसी निसर्ग पै 
निखरा रूप .

माहिया - प्रकृति 

१. प्रकृति बाला वीरान 
पाले - ओले से 
जग जीवन परेशान .

२. ठंड की आई सत्ता 
बना आदमखोर 
सूरज हुआ लापता .

तांका -

१. घने कोहरे  
 में धुंध  की चादर 
लपेटे ठंडी 
अरमानों को लिए 
पी रवि को  ढूंढती .